Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Bhopal

किसान का अश्लील वीडियो बनाया, 90 लाख मांगे:धार में बैंककर्मी ने महिला से दोस्ती कराई; कहा था- जीवन का आनंद लो

धार में एक किसान का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया। वीडियो डिलीट करने के एवज में उससे 90 लाख रुपए की डिमांड की गई। इतनी बड़ी रकम मांगने पर किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने जब उससे बातचीत की, तब ये मामला सामने आया।

किसान परिजन के साथ कोतवाली थाना पहुंचा और पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को पवन नायक नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। पवन नालछा का रहने वाला है और बैंक कर्मचारी है। पुलिस ने एक महिला को भी अरेस्ट किया है।

पीड़ित किसान परिवार के साथ कोतवाली थाने पर पहुंचा, जहां पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। पुलिस ने बैंक कर्मचारी पवन नायक निवासी नालछा और महिला संगीता परिवर्तित नाम निवासी तिरला को बुधवार को अरेस्ट भी कर लिया है।

किसान को दिलाया था 12 लाख 80 हजार का लोन सादलपुर क्षेत्र निवासी किसान प्यारे लाल (परिवर्तित नाम) को फरवरी में होम लोन की जरूरत थी। तब बैंक कर्मचारी पवन नायक से किसान की फोन पर बातचीत हुई। लोन दिलाने के नाम पर आरोपी ने किसान को पेट्रोल पंप के पास बने अपने ऑफिस पर बुलाया, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई।

पवन ने ग्रहम हाउसिंग फाइनेंस से 12 लाख 80 हजार रुपए का लोन भी दिलवा दिया। इसके बाद से ही पवन और किसान के बीच मिलना-जुलना होने लगा। पवन को जब पता चला कि किसान के पास 60 बीघा जमीन हैं, तो उसने किसान से कहा कि जीवन का आनंद लेने के लिए एक युवती से बातचीत करवा देता हूं।

महिला और किसान की फोन पर बातचीत होने लगी इसके 15 दिन बाद पवन नायक ने आरोपी महिला को किसान का नंबर दिया और फोन पर बात करने के लिए कहा। इसके बाद से ही महिला और किसान के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 18 अक्टूबर को पीड़ित किसान के भतीजे का एक्सीडेंट हो गया था, तब किसान गांव से धार आया।

होटल में बुलाया, सेमी न्यूड हालत में वीडियो बनाया

महिला ने किसान को फोन करके देवीजी रोड स्थित काश होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल रूम में महिला ने किसान का अर्धनग्‍न हालत में वीडियो बना लिया। किसान को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि, महिला ने किसान को रिलेशन नहीं बनाने दिए थे। रूम का किराया 15 सौ रुपए भी किसान ने ही महिला को दिया था।

होटल में बनाया वीडियो वॉट्सऐप पर भेजा 25 अक्टूबर को महिला ने किसान को फोन कर बताया कि उसने एक वीडियो उसके वॉट्सऐप पर भेजा है। जब किसान ने वीडियो देखा तो उसमें महिला के साथ वो अर्धनग्‍न हालत में नजर आया। वो ये देखकर घबरा गया। महिला ने वीडियो डिलीट करने के एवज में 90 लाख रुपयों की मांग की।

किसान ने इतनी बड़ी रकम नहीं होने की बात कही तो आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। तब किसान ने महिला और आरोपी को 5 से 6 लाख रुपए देने को कहा। हालांकि आरोपियों ने रुपए नहीं लिए।

दबाव बनाने पर किसान की तबीयत बिगड़ आरोपियों ने बड़ी रकम किसान से नहीं मिलने पर उसे हर महीने 15 लाख रुपए देने के लिए कहा लेकिन, उसने मना कर दिया। आरोपी लगातार किसान पर रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे, जिससे वह बीमार हो गया था। रविवार को परिवार के लोगों ने पूछा, तब पीड़ित ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर मंगलवार देर रात केस दर्ज किया।

महिला समेत दो आरोपी अरेस्ट, मोबाइल जब्त कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी पवन नायक और संगीता नाम की महिला को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिस फोन से वीडियो बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार के मुताबिक पीड़ित ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया, उसी आधार पर कार्रवाई की गई है।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img