Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

ग्वालियर में युवक से मारपीट का वीडियो:बचाने दौड़ी मां-बहन को भी पीटा, छीना मंगलसूत्र; बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद

ग्वालियर में एक परिवार से गली में बाइक खड़ी करने की बात को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें 6 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे, फरसे से एक युवक पर हमला कर दिया। मां और बहन बचाने दौड़ी तो उनसे भी मारपीट की गई। यही नहीं आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया।

घटना 29 सितंबर की है। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया था। उसके सिर में चोटें आई है। तब से पीड़ित परिवार हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रहा है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिवार ने मारपीट का वीडियो सौंपा है।

महिला बोली- मेरा मंगलसूत्र भी छीन लिया

महिला उषा खटीक का कहना है कि मेरे बेटे नितेश पर 29 सितंबर की रात में पड़ोसी पुरुषोत्तम पाल, विवेक पाल, विक्कू पाल, रोहित राजावत और गौरव पाल ने फरसे से जानलेवा हमला किया था। जिससे बेटे का पूरा सिर फट गया। अपने बेटे को बचाने के लिए मैं और बेटी दौड़ी तो पड़ोसियों ने हमसे भी मारपीट की। मेरा मंगलसूत्र भी छीन लिया।

फिर भी जनकगंज थाने की पुलिस ने बेहद मामूली धाराओं में अपराध दर्ज किया। उस दिन जो कुछ हुआ उसके 2 सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं।

नितेश खटीक ने बताया-

उस दिन मेरा सिर बुरी तरह फट गया था। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इसके बावजूद जनकगंज थाने की पुलिस ने न तो जानलेवा हमले का अपराध दर्ज किया, न ही लूट का अपराध दर्ज किया है।

सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

नए सबूतों को विवेचना में शामिल किया जाएगा

सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि फरियादी ने एक वीडियो पेश किया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि फरियादी के साथ आरोपी मारपीट कर रहे हैं। पूर्व में जो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। नए सबूतों को विवेचना में शामिल किया जाएगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img