Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

चलती एंबुलेंस में नाबालिग से 3 बार रेप:बहन बुलाकर ले गई, जीजा ने दुष्कर्म किया; चार आरोपियों में मामा भी शामिल

मऊगंज में चलती एंबुलेंस में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पीड़िता के मामा के दामाद यानी जीजा पर है। वारदात 22 नवंबर को हनुमना थाना इलाके की है।

नाबालिग ने 25 नवंबर को 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई। इनमें मामा, उसकी बेटी, दामाद और एंबुलेंस ड्राइवर शामिल हैं। 27 नवंबर को जीजा और एंबुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मामा और उसकी बेटी की तलाश जारी है।

एंबुलेंस में दोस्त, उसकी पत्नी को भी बैठा लिया पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर पंडित को हनुमना थाना इलाके के लासा गांव से मरीज लेने का कॉल आया। पंडित एंबुलेंस लेकर निकला तो उसका दोस्त राजेश केवट और उसकी पत्नी मंजू केवट भी साथ हो लिए। लासा गांव में ही मंजू का मायका है।

बहन उतर गई, जीजा छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता ने एफआईआर में बताया- 22 नवंबर की शाम मामा रामायण केवट की छोटी बेटी मंजू मेरे पास आई और अपने घर चलने के लिए कहा। मैं उसके साथ चली गई। वहां एक एंबुलेंस खड़ी थी। इसमें मामा रामायण केवट, उनकी बड़ी बेटी मनीषा, दामाद राजेश और ड्राइवर पंडित बैठे थे।​​​​

मंजू ने अपनी दीदी मनीषा की ननद के घर घूमने जाने की बात कही। मैं तैयार हो गई। मैं और मंजू एंबुलेंस में पीछे की सीट पर बैठे जबकि जीजा राजेश और मामा रामायण ड्राइवर पंडित के पास आगे बैठ गए। थोड़ी दूर पहुंचकर मंजू पानी लेने की बात कहकर एंबुलेंस से उतर गई। जीजा राजेश पीछे आकर मेरे पास बैठ गए।ड्राइवर पंडित ने एंबुलेंस आगे बढ़ा दी। जीजा मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे। मैं चिल्लाई तो राजेश ने मुझे चुप रहने को कहा। मैं नहीं मानी तो जान से मारने की धमकी दी।

जान से मारने की धमकी देकर 3 बार दुष्कर्म किया

ड्राइवर एंबुलेंस को पहाड़ी की तरफ ले गया। रातभर में राजेश ने मेरे साथ तीन बार दुष्कर्म किया। सुबह करीब 5 बजे तीनों मुझे घर के पास छोड़कर चले गए। मैंने अपनी मां को इस बारे में बताया, तब उन्होंने लोक-लाज के डर से चुप रहने को कहा। हिम्मत करके 25 नवंबर को थाने पहुंचकर एफआईआर कराई।

मुख्य आरोपी और ड्राइवर गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

हनुमना थाना प्रभारी अनिल काकड़े ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर राजेश केवट और एंबुलेंस ड्राइवर पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। रामायण और मंजू की तलाश की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे ने कहा, ‘वारदात में इस्तेमाल एंबुलेंस जब्त की गई है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img