Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

वेटनरी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

इंदौर के खजराना में रहने वाले एक वेटनरी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार को क्लिनिक से वह घर पहुंचे ओर नहाने के बाद बाथरूम से बाहर आए तो घबराहट होने लगी। भाई अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्टअटैक का मामला लगता है पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए एमवाय पहुंचा दिया और जांच शुरू कर दी है। खजराना पुलिस ने बताया कि राजेश(45) पुत्र रमेश कागे निवासी खजराना की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनके भाई हरीश के मुताबिक राजेश वेटनरी डॉक्टर थे। बुधवार को वह 3 बजे घर आए थे। नहाकर बाथरूम से बाहर निकले तो उन्हें घबराहट होने लगी। राजेश ने थोड़ी देर बैठने के बाद हरीश को बुलाया और वे एलआईजी चौराहा स्थित डीएनएस अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें एमवाय भेज दिया।

शॉट पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति राजेश के परिवार में उनके दो बेटे हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं पत्नी गृहणी हैं। पुलिस के मुताबिक मामला हार्ट अटैक का हो सकता है पर कोई संदेह न रहे इसलिए शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img