Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

शादी समारोह में युवक की चाकू घोप कर हत्या:इंदौर में नाचने के दौरान हुआ था विवाद; दोस्त की शादी में दुधिया से आया था

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में बुधवार देर रात एक शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक का डीजे वाले से नाचने की बात पर विवाद हुआ था।

टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक, घटना ग्वाला कॉलोनी की है। यहां एक शादी समारोह में देव उर्फ विनोद(19) पुत्र घनश्याम रावत निवासी दूधिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 1 बजे उसे गंभीर हालत में एमवाय लेकर दोस्त नरेन्द्र और सचिन पहुंचे थे।

मृतक देव अपने दोस्त अजय की शादी में आया हुआ था। यहां नाचने की बात पर उनकी डीजे वाले से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद विवाद हुआ। इस दौरान देव और नरेंद्र से मारपीट हुई। तब लोगों ने समझा कर विवाद को शांत किया था।

फिलहाल मामले में चिंटू, चेतन, और अखिलेश नाम के युवकों के नाम सामने आए है। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी विनोद मीणा के मुताबिक विशेष नाम के लड़के ने देव को चाकू मारा था। जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने डीजे की गाडी भी जब्त की है।

आधे घंटे बाद मिला घायल

दोस्त नरेन्द्र ने बताया कि देव आधे घंटे बाद दोस्त शुभम को शादी वाले जगह से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर घायल मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। वह बेसुध था। इसके बाद रात में पुलिस को सूचना देकर देव को एमवाय ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डिस्पोजल कंपनी में काम करता था

देव डिस्पोजल कंपनी में काम करता है। पिता दूधिया में किसानी करते है। वहीं परिवार में एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। देव जिस अजय की शादी में आया था। वह भी उसके साथ डिस्पोजल कंपनी में काम करता है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img