Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए चुनाव शुरू:वोटरों को रिझाने रेलवे स्टेशन पर यूनियनों ने लगाए काउंटर

रेलवे ट्रेड यूनियन के मान्यता के लिए बुधवार से चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस चुनाव में विजयी विभिन्न रेल कर्मचारी यूनियन सक्रिय हो गई हैं। चुनाव 6 दिसंबर तक चलेंगे, इसमें रेल कर्मचारी बैलेट पेपर के माध्यम से अपनी प्रतिनिधि यूनियन को चुनेंगे। रेलवे बोर्ड इस चुनाव में विजयी रही यूनियन से ही अगले चुनाव तक कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर प्रत्येक दो माह में रेलवे डिवीजन स्तर पर कर्मचारियों की बैठक की जाती है। जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों और समस्याओं पर बात करते हैं। इस बैठक में उन्हीं कर्मचारी यूनियनों को बुलाया जाता है, जिन्हें रेलवे डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों में से 35% कर्मचारी चुनते हैं। इस चुनाव में कर्मचारी ऐसी ही दो यूनियनों को चुनेंगे। चुनाव में पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद (PMRKC), SMS, WCRKU, SRBKU और इंटक जोर आजमाइश कर रही हैं। गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संगठन प्रभारी उमेश शर्मा के समर्थन में मप्र राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल एडमिन , भोपाल जिला संयोजक जितेंद्र शाक्य, संदीप जैन सहित अन्य कर्मचारियों ने प्रचार किया।

परिषद के बीआर सिंह ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे जोन (WCR) जबलपुर में कार्यरत 55000 कर्मचारी चुनाव में वोट डालेंगे। इनमें से 35% या उससे अधिक वोट हासिल करने वाली यूनियन को पश्चिम मध्य रेलवे जोन (WCR) जबलपुर के महाप्रबंधक मान्यता का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि यूनियन की मान्यता के लिए इससे पहले साल 2007 और 2013 में चुनाव हुआ था। 2018 में चुनाव होना था, पर किन्हीं कारणों से नहीं हो सका था।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img