Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल से लटेरी जा रही बस पलटी,10 से ज्यादा घायल:रोड किनारे बाइक के साथ खड़े युवकों को भी टक्कर मारी, दोनों जख्मी

भोपाल से लटेरी जा रही बस खेत में जाकर पलट गई। हादसा गुरुवार रात रुनाहा के पास 7.30 बजे हुआ।

थाना प्रभारी कृष्णा सिंह ने बताया कि दो युवकों को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ है। दोनों युवक बस की चपेट में आने से घायल हो गए। 10 से ज्यादा बस यात्रियों को भी चोट आई है। घायलों को रुनाहा जोड के बालाजी अस्पताल, बैरसिया के सरकारी अस्पताल और बैरसिया के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि रुनाहा के पास बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे खड़े थे। बस ड्राइवर ने युवकों को बचाने की कोशिश में स्टीयरिंग से कंट्रोल खो दिया। इससे बस सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। थाना प्रभारी ने बताया घायल बाइक सवारों के बयान के बाद बस चालक पर मामला दर्ज किया जाएगा।

हादसे में ये घायल हुए

  • जितेंद्र गौर (25), निवासी ग्राम महुआखेडा, थाना बैरसिया
  • हरिनारायण गौर (18), निवासी ग्राम महुआखेडा, थाना बैरसिया
  • निखिल गौर (17), निवासी ग्राम चरनाल, थाना अहमदपुर (सीहोर)
  • प्रेम बाई गुर्जर, निवासी ग्राम अलीगढ़ कोटरा
  • अरुण वंशकार(20), निवासी ग्राम दूध खेड़ी
  • कैलाश वंशकार, निवासी ग्राम दूध खेड़ी
  • मोहम्मद जावेद (46), निवासी वार्ड नंबर 12 जोशीपुरा लटेरी
  • बृजमोहन विश्वकर्मा (42), निवासी ग्राम बारोद
  • रामगोपाल कुशवाहा (37), निवासी ग्राम बारोद, थाना मकसूदानगढ़
  • ​​​​​​​अजय शर्मा (24), निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना नजीराबाद
  • ​​​​​​​संतोष कुशवाहा (20), निवासी ग्राम बारोद
  • ​​​​​​​मनोज कुशवाहा (16), निवासी ग्राम बारोद
  • ​​​​​​​बिशन सिंह विश्वकर्मा (60), निवासी ग्राम बारोद

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img