Tuesday, June 23, 2026
29.2 C
Bhopal

बदमाशों ने टैक्स कंसल्टेंट की कार से ₹9 लाख चुराए:ड्राइवर से बोले- कार के पीछे तेल टपक रहा, चेक करने गया, तो बैग लेकर भागे

उज्जैन में दो बदमाशों ने कार के पीछे की ओर तेल टपकने की बात कहकर ड्राइवर का ध्यान भटकाया। कार में रखा 9 लाख रुपए से भरा बैग पार कर दिया। कार मालिक शेविंग बनवाकर जब वापस लौटा, तब घटना का पता चला। माधवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

घटना माधवनगर थाना इलाके में गुरुद्वारा के पास की है। गुरुवार दोपहर महाश्वेता नगर निवासी टैक्स कंसल्टेंट राजेश अग्रवाल यहां शोमैन सैलून में शेव करा रहे थे। ड्राइवर संदीप यादव कार में ही बैठा हुआ था। करीब 10 मिनट बाद जब अजेश शेविंग बनवाकर वापस आए, तो देखा कि कार में रखा 9 लाख रुपए से भरा हुआ बैग गायब है।

इसी कार में रुपयों से भरा बैग रखा था।

एसपी बोले- पुलिस को कुछ सुराग मिले

ड्राइवर से पूछा तो उसने बताया कि जब वह कार में बैठा था, तब दो लोग आए। कार के पीछे से तेल टपकने की बात कही थी। मैं कार से उतरकर पीछे चेक करने गया था। अग्रवाल किसी को पेमेंट देने जा रहे थे।पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img