Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार:घर के बाहर खेल रही बच्ची को हाथ पकड़कर ले गया, छोटा भाई पहुंचा तो दोनों को धमकाया

इंदौर के गांधी नगर में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पड़ोसी उसे हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गया और उसके साथ हरकत की। बाद में मां के आने पर उसने पूरी बात बताई। रात को थाने जाकर परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई है। गांधी नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में विक्रम पर केस दर्ज किया है। पीड़िता को उसकी मां थाने लेकर पहुंची। यहां बताया कि वह कंपनी से काम करके घर आई, तो बेटी ने बताया कि वह शाम को करीब साढे चार बजे के लगभग भाई के साथ खेल रही थी। तभी विक्रम आया और उसे हाथ पकड़कर घर में ले गया। यहां पर अश्लील हरकत की। इस दौरान भाई अंदर आया तो आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रात को बच्ची ने माता-पिता को पूरी बात बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पड़ोसी से परेशान होकर महिला ने की शिकायत बाणगंगा में शादीशुदा महिला ने विजय केवट के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह पति से अलग रहती है। 15 दिन से विजय घर से बाहर निकलते समय कमेंट करता है। लेकिन यह बात किसी को नहीं बताई। दो दिन पहले विजय ने मेन गेट पर लात मारकर घर में घुसने की कोशिश की। उसने धमकाकर कहा कि अंदर आने दे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पत्नी बनाकर रखने की जिद करता है। पीड़िता ने यह बात अपने रिश्तेदार को बताई। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया गया।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img