Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में स्टूडियो मालिक ने किया शादीशुदा महिला से रेप:तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी, पुलिस ने किया केस दर्ज

इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने फोटो स्टूडियो के मालिक पर रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि आरोपी से एक प्रोग्राम के दौरान 8 साल पहले पहचान हुई। तब उसने खुद को बैंक में कार्यरत होने के साथ ही फोटो स्टूडियो का संचालक बताया था।

आरोपी ने महिला से दोस्ती कर उसे कोल्ड्रिंक में नशा देकर रेप किया। पति को तलाक देने का दबाव बनाया। बाद में खुद शादी से मुकर गया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी।

द्वारकापुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला की शिकायत पर ऋषभ पुत्र पकंज चंदेरीवाल, निवासी श्रीराम नगर पर रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया ऋषभ उसे दशहरा मैदान में एक प्रोग्राम के दौरान मिला। यहां वह फोटोग्राफर का काम कर रहा था।

उसने बताया कि वह बैंक में काम करता है और सुदामा नगर में साई नाथ फोटो स्टूडियो का संचालक है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय बार ऋषभ ने कहा कि वह उसे पंसद करता है। पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है। लेकिन पति से अलग रहती है। तब ऋषभ ने कहा कि उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता।

साल 2017 में ऋषभ ने उसे घर मिलने बुलाया। यहां पर उसकी बहन ने कोल्ड्रिंक दी। जिसे पीने के बाद उसे बेहोशी आने लगी। इसके बाद ऋषभ ने रेप किया। करीब 5 घंटे बाद नींद खुली तो महिला ने हंगामा करने लगी। इस पर ऋषभ ने बताया कि उसने कुछ फोटो लिए हैं। जो उसने महिला को दिखाते हुए पति से तलाक लेने के लिए कहा।

इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। उसकी मां और बहन कहती थी कि जल्द तुम्हारी शादी करवा देंगे। कई प्रोग्राम में वह साथ गए। ऋषभ कहता था कि इस साल वह शादी कर लेगा। उसकी बहन की शादी जब तय हुई तो परिवार के सामने उसने शादी कराने की बात कही।

कुछ दिन बाद पता चला कि ऋषभ का कहीं दूसरी जगह रिश्ता तय हो रहा है। इस पर आपत्ति ली तो उसके माता-पिता ने एक्सीडेंट में जान से मरवाने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। बाद में माता-पिता से बात की तो उन्होंने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। तब थाने आकर केस दर्ज कराया।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img