Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

ट्रेन में चेन पुलिंग करना पड़ सकता है महंगा:1 हजार की बजाय चुकाने पड़ सकते हैं 1 लाख; डिटेंशन का खर्च जुड़ेगा

बिना किसी वैध कारण ट्रेन में चेन पुलिंग करना महंगा पड़ सकता है। ऐसा करने वालों को जुर्माने के साथ-साथ डिटेंशन का खर्च भी उठाना होगा, जो 8 हजार रुपए प्रति मिनट तक हो सकता है।

चेन पुलिंग से प्रभावित अन्य गाड़ियों का डिटेंशन चार्ज भी आरोपी से वसूला जाएगा। आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि आमतौर पर चेन पुलिंग के कारण ट्रेन 5 से 10 मिनट या उससे अधिक समय तक लेट होती है। यह खर्च 1 लाख रुपए तक पहुंच सकता है।

भोपाल रेल मंडल ने बीते तीन महीनों में रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत 1,262 मामलों में कुल 2 लाख 90 हजार 775 रुपए का जुर्माना वसूला है।

ऐसे समझें जुर्माने का गणित

यदि किसी यात्री ने बिना उचित कारण अलार्म चेन खींची, तो उसे 1,000 रुपए का जुर्माना भरने के साथ-साथ ट्रेन के रुकने (डिटेंशन) का खर्च भी चुकाना होगा। रेलवे ने यह खर्च 8,000 रुपए प्रति मिनट तय किया है।

आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि उदाहरण के तौर पर अगर ट्रेन 10 मिनट के लिए रुकी, तो कुल जुर्माना 1,000 + (8,000 x 10) यानी 81,000 रुपए होगा। यह लागत और भी बढ़ सकती है क्योंकि चेन पुलिंग से प्रभावित अन्य गाड़ियों का डिटेंशन चार्ज भी आरोपी से वसूला जाएगा, जो 1 लाख रुपए तक हो सकता है।

केवल इन दो कारणों पर मान्य होगी अलार्म चेन पुलिंग

  • यात्री की जान को खतरा हो – जैसे गिरने की स्थिति में दुर्घटना रोकने के लिए।
  • 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे या 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति का छूट जाना – यदि वे चढ़ नहीं पाए और ट्रेन चल पड़ी।
  • इनके अलावा हर अन्य कारण को अवैध माना जाएगा।

अन्य नियम और चेतावनी

  • यदि चेन पुलिंग के दौरान कोई यात्री ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश करता है, तो उसे भी दोषी मानकर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
  • स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए लगातार घोषणाएं, पोस्टर और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

“यात्रियों से अपील-बेवजह अलार्म चेन पुलिंग न करें”

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस नए नियम से चेन पुलिंग के मामलों में कमी आएगी और रेलवे की समयबद्धता सुनिश्चित होगी। यात्रियों से अपील है कि बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग न करें। इससे न केवल गाड़ियां समय पर चलेंगी, बल्कि यात्रियों को असुविधा से बचाया जा सकेगा।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img