Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

ग्वालियर से गायब नाबालिग इंदौर से बरामद:रेप-अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार,रेलवे स्टेशन की पार्किंग से मिला था सुराग

ग्वालियर में कोचिंग जा रही एक नाबालिग को उसका परिचित दोस्त धमकाकर अपने साथ इंदौर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के गायब होने का पता जब परिजनों को चला तो वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।

पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की तो रेलवे स्टेशन पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस कड़ियां जोड़ते हुए इंदौर पहुंची और नाबालिग को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रेलवे स्टेशन पर मिली स्कूटी

मामले की जानकारी देते हुए गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पिंटो पार्क निवासी 17 वर्षीय छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली फिर वापस नहीं लौटी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की। छात्रा की तलाश में जब पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां पार्किंग में छात्रा की स्कूटी खड़ी मिल गई। स्कूटी मिलते ही पुलिस ने CCTV खंगाले तो पता चला कि छात्रा को एक युवक अपने साथ लेकर आया था। पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने के बाद इंटर सिटी ट्रेन से उसे ले गया था। युवक की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह डीडी नगर निवासी अभिषेक सिंह है।

छात्रा की तलाश में एसआई शैलेन्द्र शर्मा टीम के साथ शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, देवास, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचे। पुलिस ने एक दिन की मशक्कत के बाद छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img