Tuesday, June 9, 2026
34.5 C
Bhopal

भोपाल में कोरोना के 2049 नए मरीज मिले, 27 फीसद रही संक्रमण दर

भोपाल में बुधवार को कोरोना के 30 मरीजों के सैंपल में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। अभी तक भोपाल से भेजे गए सिर्फ एक सैंपल में ही इस वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। यूएसए से आई कोलार की एक महिला के सैंपल में यह वैरिएंट मिला था। अभी तक ओमिक्रोन के सिर्फ बी 1.1.529 वैरिएंट को चिंताजनक वेरिएंट की श्रेणी में रखा जा रहा था। इस वैरिएंट वाले प्रदेश में सिर्फ 12 मरीज मिले थे। अब भारत सरकार ने बीए 1, बीए 2 और बीए 3 वैरिएंट को भी चिंताजनक श्रेणी में रखा है। इनके शामिल करने के बाद प्रदेश में ओमिक्रोन के 335 मामले हो गए हैं। सीएमएचओ भोपाल डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल के जिन मरीजों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, वह सभी स्वस्थ हो चुके हैं।उधर बुधवार रात को आई रिपोर्ट में भोपाल में 2049 संक्रमित मिले हैं। हफ्ते भर के भीतर तीन बार आंकड़ा 21 सौ से ऊपर पहुंचने के बाद मरीजों की संख्या लगभग स्थिर बनी हुई है। मंगलवार को 2095 और सोमवार को 2024 मरीज मिले थे। हर दिन 7 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच भोपाल में की जा रही है। हालांकि यह चिंता की बात है कि संक्रमण दर लगातर 25 फीसद से ऊपर है। फिर भी राहत की बात यह है कि भोपाल में बुधवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 14000 से ऊपर पहुंचं गया है। फिलहाल भोपाल में कुछ 14,098 सक्रिय मरीज है। इनमें 254 का सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो कुल सक्रिय मरीजों में से 1.4 फीसद अस्पतालों में हैं, बाकी मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img