Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

भोपाल में कोचिंग टीचर ने की दो बहनों से ज्यादती:8 महीने से कर रहा था ब्लैकमेल; विरोध किया तो बंधक बनाया, कहा-जिंदा नहीं लौटोगी

भोपाल में एक कोचिंग टीचर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर दो बहनों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इनमें से एक 14 साल और दूसरी 20 साल की है। वह एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों बहनों को अलग-अलग समय पर कोचिंग बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।

आरोपी ने शनिवार को भी दोनों बहनों को एक साथ बुलाया। उनके साथ गलत काम किया। इन हरकतों से तंग आ चुकी नाबालिग शाम को करीब 7 बजे कोचिंग से घर लौटी तो रोते हुए मां को सारा घटनाक्रम बताया। मां ने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। रात करीब आठ बजे सभी थाने पहुंचे।

मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने देर रात 2:30 बजे एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी वीरेंद्र त्रिपाठी भोपाल के छोला मंदिर इलाके स्थित रीत नगर में कोचिंग चलाता है।

16 अप्रैल को पहली बार बैड टच किया टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया, ’14 साल की पीड़िता 8वीं जबकि 20 साल की पीड़िता 12वीं क्लास की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल से कर रही हैं। दोनों रिश्ते में बहन हैं और छोला थाना क्षेत्र में एक ही घर में रहती हैं। कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी ने 16 अप्रैल 24 को 14 वर्षीय पीड़िता के साथ पहली बार छेड़खानी की। नाबालिग डर के कारण चुप रही, इसी का फायदा उठाकर आरोपी आए दिन छेड़खानी करने लगा।’

पीड़िता से बोला- जिंदा नहीं लौटोगी अक्टूबर महीने से आरोपी नाबालिग को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दूसरे बच्चों से अलग समय पर बुलाने लगा। इस दौरान वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। परेशान होकर नाबालिग ने मामले की जानकारी इसी कोचिंग में पढ़ने वाली बड़ी बहन को दी। 10 अक्टूबर को बड़ी बहन विरोध दर्ज कराने छोटी बहन के साथ उसकी ट्यूशन टाइमिंग में कोचिंग सेंटर पहुंची।

यहां आरोपी ने एक कमरे में दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बड़ी बहन से बोला कि जिंदा नहीं लौटोगी। इस दौरान आरोपी ने दोनों के साथ बैड टच किया। धमकाया कि उसने दोनों के पर्सनल फोटो भी ले लिए हैं। किसी को भी कुछ बताया तो वायरल कर देगा।

आरोपी वीरेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को दोनों बहनों को एक साथ बुलाया। उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद नाबालिग ने परिजन को जानकारी दी।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img