Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मां का निधन:लंबे समय से थी बीमार, कल सुबह भोपाल में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल की पूर्व सांसद और बीजेपी नेत्री साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मां सरला सिंह का आज (रविवार) सुबह करीब 9:30 बजे निधन हो गया, वे लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। भोपाल में ही उनका इलाज चल रहा था।

कल होगा अंतिम संस्कार प्रज्ञा के करीबियों ने बताया कि पूर्व सांसद की मां सरला सिंह का अंतिम संस्कार कल सोमवार को भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा। सुबह 10 बजे भोपाल के 74 बंगला स्थित आवास बी-29 से उनकी अंतिम यात्रा भदभदा विश्राम घाट के लिए निकलेगी।

प्रज्ञा के पिता का पहले हो चुका निधन प्रज्ञा ठाकुर का परिवार मूल रूप से भिंड जिले के लहार का रहने वाला है। प्रज्ञा के पिता चंद्रपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे। पिता के संघ में होने के चलते प्रज्ञा भी आरएसएस से जुड़ गई। प्रज्ञा के पिता का करीब 12 साल पहले निधन हो गया था। उनकी मां कुछ समय से भोपाल में ही उनके साथ रहने लगी थी। प्रज्ञा ठाकुर चार बहनें और एक भाई हैं, जिसमें बहनें उपमा, उत्तमा और प्रतिभा व भाई का नाम पुष्य मित्र हैं।

Hot this week

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img