Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म:रूम में मिलने बुलाया, डरा-धमकाकर किया रेप

ग्वालियर में युवक ने महिला मित्र के साथ रेप किया। घटना ग्वालियर थानाक्षेत्र में 4 दिसंबर की है। पीड़ित ने 7 दिसंबर को एफआईआर कराई है।

28 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके मकान के पास ही किराए से कमरा लेकर शेरसिंह रहता है। पिछले तीन माह से उनके बीच दोस्ती थी। 4 दिसंबर को शेर सिंह ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिस समय वह शेर सिंह के घर पहुंची, उस समय वह घर पर अकेला था। अंदर पहुंचते ही वह गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। धमकी से वह डर गई। आरोपी ने बंधक बनाकर गलत काम किया।

रेप के बाद आरोपी ने उसे पैसे, गहने का लालच दिया। कहा कि वह उसकी बात मानेगी, तो उसे पैसों और गहनों से लाद देगा। पीड़ित घर पहुंची और मामले की जानकारी पति को दी, इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की।

आरोपी घर से हुआ फरार मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची, तो पता चला कि वह अपने घर पर ताला डालकर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है, जिससे उसके संभावित स्थानों पर तलाश कर गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में ग्वालियर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img