Tuesday, October 20, 2026
25.2 C
Bhopal

बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में मुस्लिम समाज:बोले- हिन्दुओं पर अत्याचार करने वाले मुसलमान नहीं हो सकते

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद यूनुस सरकार में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार व धार्मिक स्थलों को क्षति पहुंचाने के विरोध में सोमवार को मुस्लिम समाज सामने आया। नर्मदापुरम शहर के शरीफ राइन के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर को पत्र सौंपा।

इससे पहले पीपल चौक से कलेक्ट्रेट तक बड़ी संख्या में उपस्थित मुस्लिमों ने बांग्लादेश के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को बंद करने व बांग्लादेश को अल्टीमेटम दिए जाने की मांग की।

शरीफ राइन ने कहा कि जो लोग भी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहे हैं, वो मुसलमान हो ही नहीं सकते। क्योंकि मजहब इस्लाम तो शांति, सद्भावना, भाईचारा समानता तथा दूसरे धर्मों का सम्मान करने की शिक्षा देता है। इस दौरान हाजी बसीर सिद्धिकी, अन्नू भाई, मो. आजम राइन, मो. सलीम, बादशाह भाई, सरफराज भाई, शाकिर, शेख अजहर, अकरम सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img