Tuesday, October 20, 2026
24.6 C
Bhopal

रेड लाइट एरिया में की छापेमारी:9 युवती समेत 2 युवकों को पकड़ा

शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने सोमवार को रेड लाइट एरिया बजरिया मोहल्ले में 9 युवतियों समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया। सभी को देह व्यापार में संलिप्त होने के संदेह में पकड़ा गया हैं।

पुलिस ने झगड़े की सूचना मिलने के बाद इलाके में छापामार कार्रवाई की। सभी पर स्थानीय आम लोगों को परेशान करने की कई शिकायतें पहले से ही पुलिस को मिल रही थी।

जानकारी के मुताबिक देहात थाना क्षेत्र में छोटे और बड़े बजरिया मोहल्ले में गलत कृत्य को लेकर सोमवार को झगड़ा हो रहा था। जिसकी सूचना देहात थाना पुलिस को मिली थी। देहात टीआई रत्नेश यादव ने एक टीम गठित कर बजरिया मोहल्ले में भेजा। जहां से 9 युवतियों के साथ 2 युवकों को झगड़ा करते हुए गिरफ्तार किया गया।

सभी पर शांतिभंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया। जहां एसडीएम द्वारा 9 युवतियों सहित 2 युवकों को जेल भेज दिया।

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img