Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

तालाब में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत:दोस्तों के साथ खेलते वक्त हुआ हादसा

खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के भौंरी बंगला इलाके में 10 साल के मासूम की गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। मासूम नगर निगम की निर्माणाधीन मल्टी के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वो खेलते-खेलते तालाब में गिरा और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही खजूरी सड़क पुलिस गोताखोर के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद मासूम का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर ही है।

पैर फिसलने से तालाब में गिरा

पुलिस के मुताबिक शनि मंदिर के पास भौंरी निवासी बॉबी पुत्र विजय (10) कक्षा चौथी में पढ़ता था। सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वह दो दोस्तों के साथ खेल रहा था। तीनों दोस्त खेलते-खेलते नगर निगम की निर्माणाधीन मल्टी के पास पहुंच गए। मल्टी से कुछ दूरी पर तालाब है। खेलते समय पैर फिसलने से बॉबी तालाब में गिर गया। बच्चे के दोस्तों ने आकर मोहल्ले में जानकारी दी कि बॉबी तालाब में गिर गया है।

जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तालाब काफी गहरा था। जिस वजह से मासूम की खोज नहीं कर सके। मासूम की खोजबीन के लिए गोताखोर को बुलाया गया। 40 फीट गहरा पानी होने के चलते मासूम की तलाश करने में गोताखोरों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो घंटों की मेहनत के बाद शाम करीब 7 बजे गोताखोरों ने बॉबी के शव को तालाब से बाहर निकाला।

घटना से परिजन सदमे में

एसआई संतराम खन्ना ने बताया कि बॉबी के तालाब में डूबने से मां और पिता गहरे सदमे है। पानी से शव बाहर निकालने के बाद भी परिजन मानने को तैयार नहीं थे कि बॉबी अब इस दुनिया में नहीं रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img