Sunday, April 5, 2026
30.1 C
Bhopal

तलवारें लेकर घर में घुसे बदमाश, महिला को धमकाया:बोले- तुम्हारे बेटे ने हमारे साथी को चांटा मारा

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में स्थित विश्वकर्मा नगर में रहने वाली महिला के घर ऐशबाग इलाके का निगरानी बदमाश अपने 7-8 साथियों के साथ तलवार और छुरी से लेस होकर घुस गया। आरोपियों ने महिला से बेटे के संबंध में पूछा। बताया कि उसने हमारे साथियों को चांटा मारा है। हम उसे हलाल कर देंगे।

इसके बाद आरोपी पीड़िता की दुकान में भी पहुंचा, जहां वह नहीं मिला। घटना की शिकायत महिला की ओर से थाने में दर्ज कराई गई है। पूरा घटनाक्रम 6 दिसंबर का है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, करन चौहान (22) विश्वकर्मा नगर में रहता है और डीजे ऑपरेट करने का काम करता है। उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 6 दिसंबर की रात घर के गेट पर किसी ने भारी चीज से वार किया। गेट खोलते ही 7-8 लड़के घर में घुस आए। सभी हाथ में तलवार और छुरी लिए हुए थे। आरोपियों में से एक ने बताया कि उसका नाम राजा है। ऐशबाग का निगरानी बदमाश है।

आरोपी ने कहा कि आसिफ और ऐजू से तुम्हारे बेटे ने बदसलूकी की, चांटा मारा है, उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। हाथ लगते ही उसे हलाल (गला रेतकर) मौत के घाट उतार देंगे। घटना को पूरे मोहल्ले ने देखा। हथियारों से लेस बदमाशों से कुछ भी बोलने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका।

दुकान में भी किया हंगामा इसी रात को करीब तीन बजे आरोपी पास में स्थित करन की दुकान भी पहुंच गए। यहां डीजे और अन्य सामान रहता है। आरोपियों ने यहां करन के साथ मारपीट की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

Hot this week

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img