Friday, August 28, 2026
24.1 C
Bhopal

ऑटो की टक्कर से नाबालिग छात्र की मौत:बहन की हालत गंभीर

छोला मंदिर इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाई की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल बहन का अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

पुलिस के मुताबिक सेमरा गेट बजरिया निवासी निखिल कुशवाहा पुत्र धनीराम (17) कक्षा 12 वीं का छात्र था। जबकि उसकी 24 वर्षीय बहन रूकमणि डी मार्ट में काम करती थी। मंगलवार की सुबह बहन अपनी स्कूटी से भाई निखिल को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी।

तभी रास्ते में कल्याण नगर के पास उसकी स्कूटी को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।

हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बहन-भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। नंबर के आधार पर आरोपी चालक को तलाश कर हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के समय वह शराब के नशे में धुत्त था।

निखिल का क्रिकेटर बनने का सपना था

बता दें निखिल एक अकादमी से क्रिकेट खेलता था, वह बेहतरीन ऑल राउंडर था। क्रिकेट में ही फ्यूचर बनाना चाहता था। नेशनल टीम में शामिल होने का उसका सपना था, इसके लिए बेहद मेहनत भी कर रहा था।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img