Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

सूरजपुर में पति पर एसिड अटैक.10 दिन बंधक बनाकर पीटा

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर पत्नी और बहन-बहनोई ने ग्रामीण के गले पर एसिड डाल दिया। उसे करीब 10 दिनों तक बंधक बनाए रखा और मारपीट की। पीड़ित के हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई है।

पीड़ित ने बताया कि उसे जिंदा रखने के लिए रोज इंजेक्शन दिया जाता था। पीड़ित की दूसरी पत्नी ने सहयोगियों के माध्यम से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। ग्रामीण की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर निवासी शंखलाल अगरिया के पिता की मौत हो गई थी। पिता के अंतिम संस्कार के बाद 01 दिसंबर को उसकी दो बहनों, बहनोई और पहली पत्नी ने शंखलाल से विवाद किया।

आरोप है कि सभी ने शंखलाल की बेदम पिटाई की और उसे कमरे में बंद कर दिया। रात 12 बजे तक उन्होंने शंखलाल के साथ मारपीट की और उसके गले में एसिड डाल दिया। एसिड से शंखलाल का गला जल गया।

जमीन 25 हजार रुपए में गिरवी रखी

शंखलाल ने बताया कि उसने पिता के दशगात्र और तेरहवीं के लिए संयुक्त खाते की जमीन का छोटा हिस्सा 25 हजार रुपए में गिरवी रख दिया था। चूंकि जमीन में दोनों बहनों का भी हिस्सा है, इसलिए बहन-बहनोई के साथ ही शंखलाल की पहली पत्नी ने विवाद किया और एसिड डालकर जला दिया।

शंखलाल ने बताया कि उसे 1 दिसंबर से 11 दिसंबर तक बंधक बनाकर रखा गया। उसे जिंदा रखने के लिए रोज एक इंजेक्शन लगाते थे। मारपीट में गंभीर रूप से घायल शंखलाल चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया है।

दूसरी पत्नी ने बचाकर पहुंचाया अस्पताल

शंखलाल ने किसी तरह अपनी दूसरी पत्नी मीना को फोन किया। स्वयं को बंधक बनाकर रखने की जानकारी देकर बचाने की गुहार लगाई। मीना ने अपने परिचितों को भेजकर शंखलाल को मुक्त करा विश्रामपुर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से रेफर किए जाने पर उसे जिला अस्पताल सूरजपुर में दाखिल किया गया है।

मीना ने कहा कि शंखलाल की पहली पत्नी करीब डेढ़ साल से घर नहीं आई थी। वह ससुर की मौत के बाद जमीन की लालच में ससुराल आई है। शंखलाल पर हमला करने वालों में वह शामिल थी।

पीड़ित की हालत खतरे से बाहर

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन शर्मा ने बताया के शंखलाल को रेफर कर जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसके हाथों और पैरों में सूजन है। एक्स-रे कराया जा रहा है। गले के पास की चमड़ी जली हुई है, जो संभवतः एसिड से जलाया गया है। इंजेक्शन देने के संबंध में जांच के बाद स्पष्ट कह पाएंगे।

Hot this week

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

Topics

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img