Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

जबलपुर में जीजा की हत्या करने वाला साला गिरफ्तार:पत्नी ने भी किया सहयोग

जबलपुर में 1 दिसंबर को चंदन काॅलोनी में केसरी सेन की हत्या के मामले में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक का मर्डर उसके साले ने ही किया था। जबकि पत्नी ने हत्याकांड में साथ दिया। 10 दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टिकरा चंदन काॅलोनी निवासी मृतक के साले रवि सेन (35) और पत्नी गायत्री सेन (28) ने पूछताछ में बताया कि गाली-गलौच और मारपीट से परेशान होकर सिर पर हथौड़ा मार दिया था। उसकी मौत के बाद शव को बीच सड़क पर फेंक दिया।पुलिस उस हथौड़े को भी जब्त कर लिया है, जिससे कि उन्होंने केसरी की हत्या की थी।

घटना के समय आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस।

घर से थोड़ी दूर ही पड़ी मिली थी लाश

थाना संजीवनी नगर पुलिस को 1 दिसंबर की सुबह सूचना मिली कि चंदन कॉलोनी तिराहे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसका सिर पूरी तरह से छत-विक्षत हो चुका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को संतोष सेन (28) ने बताया कि यह उसके पिता का शव है। संतोष ने बताया कि उसके पिता केसरी सेन मजदूरी करते हैं।

30 नवंबर को उसके पिता मजदूरी करने गए, जो कि देर रात तक घर वापस नहीं आए। 1 दिसंबर को खून से सनी उनकी लाश घर से थोड़ी ही दूरी पर मिली। पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट भी थी, जिससे अंदाजा लगाया कि भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी अपनी टीम के साथ हत्यारों की तलाश में जुट गए।

टीआई ने अपनी टीम के साथ आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा कि घटना की रात को केशरी सेन अपने साले रवि के घर रात 10 बजे गया था, और 2 घंट बाद 12 बजे केशरी सेन और उसका साला रवि सेन साथ में घर से बाहर निकले। कुछ ही देर बाद रवि सेन वापस घर आया और तुरंत ही कुछ सामान अपनी जैकेट में छिपाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया।

पीछे-पीछे रवि सेन की पत्नी गायत्री सेन भी जाती हुई दिखाई दी। रवि सेन ने अपनी जैकेट में छिपाकर ले गए हथौड़े से जीजा केशरी पर हमला कर हत्या की थी। इसके बाद शव को सड़क के बीच में फेंककर वापस घर आ गए।

पुलिस ने उस हथौड़े को जब्त कर लिया है, जिससे आरोपियों ने हत्या की थी।

एएसपी समर वर्मा ने बताया-

साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने रवि सेन और गायत्री सेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रवि ने बताया कि केसरी सेन पिछले 10-12 साल से शराब पीकर घर आता और बहन से गाली-गलौज करता करता था। 30 नवंबर को भी शराब पीकर घर आया और मेरी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे धक्का दे दिया। जब उसे घर जाने का कहा तो वह मुझे भी गाली देने लगा। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी रवि सेन की निशानदेही पर घटना के वक्त पहने हुए कपड़े, घटना में प्रयुक्त हथौड़ा जब्त करते हुए उसकी पत्नी को भी हत्या की वारदात छिपाने और सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img