Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Bhopal

राधे-राधे बोलने पर थप्पड़ मारने का आरोप

नरसिंहपुर जिले के चावरा विद्यापीठ स्कूल में राधे-राधे बोलने पर एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर हबीब शाह खान ने सातवीं के छात्र को थप्पड़ मारते हुए उसे धार्मिक संबोधन के लिए अपमानित किया। मामले की शिकायत छात्र के पिता ने जिला प्रशासन से की है।

घटना 10 दिसंबर की है। सुबह स्कूल परिसर में बस पहुंची तो शिक्षक हबीब शाह खान ने छात्र को तेजी से बस से उतरने को कहा। जवाब में छात्र ने शिक्षक से राधे-राधे कहा। आरोप है कि इससे गुस्साए शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारा और कहा- अभी निकालूं तेरा राधे-राधे।

इसके बाद छात्र ने परीक्षा पूरी की और घर लौटकर अपने पेरेंट्स को मामले की जानकारी दी।

पेरेंट्स ने शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई छात्र के पेरेंट्स ने अगले दिन 11 दिसंबर को स्कूल जाकर दफ्तर में मौखिक रूप से इस घटना की शिकायत की। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पूरा दिन बीतने के बाद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से न तो कोई संतोषजनक जवाब आया और न ही कार्रवाई की गई। स्कूल के इस रवैये से नाराज पेरेंट्स ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

बच्चे के पिता जय सिंह वर्मा ने कहा, ’10 दिसंबर को बेटे का पेपर था। वह सुबह बस से स्कूल गया। उतरते वक्त बस के अंदर बच्चों की लाइन लग गई थी। एक बच्चे ने धक्का दिया तो बेटा नीचे उतर गया। इसी बीच हबीब सर आ गए।

वर्मा बोले-हमने पहले तो स्कूल में शिकायत की। किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद कलेक्टर, एसपी और टीआई से शिकायत की है। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल बाबू फादर ने कहा, ‘अभी हमने बच्चे के पेरेंट्स को बुलाया है। पहले उनसे बात करेंगे, उसके बाद ही प्रतिक्रिया देंगे।’

इसके बाद गुरुवार सुबह वर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से बात हुई है। वे लिखित में माफी मांगने की बात कर रहे हैं।

कलेक्टर ने जांच टीम भेजने की बात कही

छात्र के पिता ने घटना की लिखित शिकायत कलेक्टर शीतला पटेल, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी एके ब्यौहार से भी की। कलेक्टर ने आवेदन पर फौरन कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अगले दिन जांच टीम भेजने की बात कही।

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल ब्योहार ने कहा, ‘अभी भोपाल में हूं। बीईओ से जांच के लिए कहा है।’

छात्र के पेरेंट्स ने शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन पर सनातन धर्म के अपमान, विद्यार्थी के साथ मारपीट, अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img