Sunday, August 30, 2026
22.5 C
Bhopal

भोपाल में तीन घूसखोर पटवारी निलंबित

भोपाल में रिश्वत के लिए निजी ऑफिस और दुकान खोलने वाले 3 पटवारियों के निलंबन के विरोध में पटवारियों का सामूहिक अवकाश जारी है। बुधवार को भोपाल की बैरसिया तहसील के पटवारी भी इसमें शामिल हो गए। हुजूर, गोविंदपुरा, बैरागढ़, भोपाल शहर सर्किल, एमपी नगर व टीटी नगर तहसील दफ्तर में भी पटवारियों के कमरों के ताले नहीं खुले।

इस बीच, प्रांतीय पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा बोले- बिना पक्ष सुने निलंबन किया गया। तीन दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इधर, संभागायुक्त संजीव सिंह ने कहा- मेरी जानकारी नहीं है कि निलंबन की वजह से पटवारी सामूहिक अवकाश पर हैं। राजस्व विभाग के पीएस विवेक पोरवाल बोले- भोपाल कलेक्टर को गुरुवार को बुलाया है। आम लोगों के काम में देरी नहीं होगी।

किसान संघ की मांग : हड़ताल करने वालों पर भी कार्रवाई हो

आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ ने सरकार से भ्रष्ट पटवारियों के समर्थन में हड़ताल पर जाने वाले पटवारियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसान संघ के मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान बोले- सरकार को किसानों का शोषण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भ्रष्ट पटवारियों को बख्शना किसानों के साथ अन्याय है।

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img