Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

यूथ कांग्रेस ने जबलपुर में सीएम का पुतला जलाया

युवा कांग्रेस ने गुरुवार देर शाम जबलपुर के घंटाघर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाया। पुलिस ने पुतला छीनने की भी की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों की झूमाझटकी हो गई

बाद में पुलिस ने पानी डालकर पुतले में लगी आग को बुझाया। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। प्रदर्शन युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में हुआ।

इस प्रदर्शन से पहले शहर की सिंधी धर्मशाला में युवा कांग्रेस ने बैठक की। कांग्रेस का प्लान 16 दिसंबर को प्रदेश में क्राइम, करप्शन, वादाखिलाफी, बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दों पर विधानसभा घेराव करने का है। बैठक में इस पर चर्चा की गई।

प्रदर्शन से पहले यूथ कांग्रेस ने बैठक की। इसमें 16 दिसंबर को होने वाले विधानसभा के घेराव पर चर्चा की गई।

कहां गए वो डेढ़ करोड़ आवास, जिनको देने की घोषणा की थी

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ’16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा और जनता को शासन की वादाखिलाफी के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं का शोषण कर रही है। अगर समय रहते ये सभी अपने हक के लिए नहीं जागे, तो शोषण का शिकार होते रहेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘अब शासन से यह पूछने का वक्त है कि कहां गए किसानों को धान के लिए 3100 रुपए देने के वादे? कहां गए वो डेढ़ करोड़ आवास, जिनको देने की घोषणा सरकार ने की थी। कहां गई दो लाख नौकरियां, जो इन्होंने चुनाव के समय युवाओं को देने का वादा किया था।’

मितेंद्र ने कहा, ‘सरकार अपने ही वादों पर खरा नहीं उतर रही है। यदि इस बारे में पूछा जाता है, तो सरकार के जनप्रतिनिधि बगले झांकने लगते हैं।’

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img