Saturday, June 27, 2026
33.1 C
Bhopal

MCB में शिक्षक से 9 लाख की ऑनलाइन ठगी:मोबाइल सिम 5G में कन्वर्ट करने का दिया झांसा

छत्तीसगढ़ के MCB जिले के खड़गवां निवासी शिक्षक 9 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। फोन करने वाले ने शिक्षक को 4G मोबाइल सीम को 5G में कन्वर्ट करने का झांसा देकर उनके मोबाइल में प्रोसेसिंग कराई। शिक्षक ने ठग के बताए अनुसार प्रोसेसिंग की। खाते की जांच करने पर उन्हें ठगी का पता चला। मामले में खड़गवां पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, खड़गवां के शिक्षक सूरज लाल सिंह को अज्ञात कॉलर ने फोन किया और पूछा कि आप मोबाइल पर कौन से सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। कॉलर ने शिक्षक को 4G फोन को 5G में कन्वर्ट करने के लिए फोन पर प्रोसेस करने के स्टेप बताए। स्टेप पूरा होने पर कॉलर ने शिक्षक से कहा कि 24 घंटे फोन चालू न करें। सिम 5जी में कन्वर्ट हो जाएगा।

बैंक खाते से 9 लाख रुपए हुए गायब

शिक्षक सूरज लाल सिंह ने जब 24 घंटे बाद फोन चालू किया तो फोन पर नेटवर्क नहीं आया। शक होने पर वे एटीएम में अपने खाते का बैलेंस चेक करने पहुंचे तो खाते में सिर्फ 6 रुपये शेष बचे थे। खाते से 9 लाख से अधिक की रकम निकाल ली गई थी।

शिक्षक सूरज लाल सिंह ने मामले की रिपोर्ट खड़गवां थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा 66 डी और धारा 318 का अपराध दर्ज किया है।

खड़गवां थाना प्रभारी राम नारायण गुप्ता ने बताया कि शिक्षक से ऑनलाइन ठगी की गई है। मामले में जांच की जा रही है। बैंक से भी अमाउंट ट्रांसफर का रिकॉर्ड मांगा गया है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img