Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

सास, जेठ और ननदोई सहित चार आरोपी फरार:जमीन न देना पड़े, इसलिए बहू को जबरन कीटनाशक पिलाया

नजीराबाद में ससुराल वालों ने जबरन कीटनाशक पिलाकर बहू की जान लेने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन बाद होश आने पर पुलिस ने बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी कृष्णा सिंह ने बताया कि ग्राम जमीला में रहने वाली थप्पी बाई (30) के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार के पास करीब 20 एकड़ जमीन है। पति की मौत के बाद करीब 10 एकड़ जमीन थप्पी के हिस्से की है। इसी को लेकर उसका ससुराल से विवाद चल रहा है।

महिला के हिस्से की जमीन हड़पने के लिए शनिवार को सास नन्ही बाई गुर्जर, कुमेर सिंह (महिला का जेठ), इंदर सिंह (ननदोई) और चाचा ससुर ने महिला थप्पी को जबरन कीटनाशक पिलाया। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग आ गए। तब तक आरोपी भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार करीब 10 साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति की मौत के बाद बच्चों की जिम्मेदारी महिला पर है। पति के हिस्से वाली जमीन से जो आमदनी होती है, उससे परिवार का खर्च चलता है। महिला ने आरोप लगाया, पति की मौत के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img