Thursday, October 22, 2026
21.3 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर मेडिकल इमरजेंसी

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बने इमरजेंसी मेडिकल रूम ने एक गर्भवती महिला की जान बचाई। महिला तेलंगाना एक्सप्रेस से सफर कर दिल्ली जा रही थी। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया गया। इससे उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर की रात तेलंगाना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12723) में 27 वर्षीय गर्भवती शिवा सफर कर रही थी। शिवा पति अंजार अहमद के साथ बी5 कोच में हैदराबाद से नई दिल्ली जा रही थी। रात में औबेदुल्लागंज स्टेशन के पास अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाणिज्य कंट्रोल ने तुरंत एसएस कमर्शियल अशोक नागर को सूचना दी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित इमरजेंसी मेडिकल रूम से संपर्क किया।

ट्रेन से उतारकर सीधे मेडिकल रूम में ले गए

जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची, हेड टीसी महेंद्र सिंह राजपूत और इमरजेंसी मेडिकल रूम की टीम महिला को मेडिकल रूम में लेकर गए। महिला को प्राथमिक उपचार ट्रेन में ही दिया गया और बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचाया। मामला बेहद संवेदनशील था, लेकिन मेडिकल टीम की कार्रवाई से महिला की जान बचाई जा सकी। टीम में डॉ. अमन मिश्रा और एक महिला कंपाउंडर शामिल थीं, जो स्ट्रेचर के साथ पहले से तैयार थीं।

24 दिसंबर को शुरू हुआ था मेडिकल रूम

अथर्व ज्योति अस्पताल के डॉ. मिश्रा ने बताया, भोपाल रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल रूम यात्रियों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहा है। बता दें कि इमरजेंसी मेडिकल रूम को 24 दिसंबर से ही शुरू किया गया है। ताकि, ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जान बचाई जा सके।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img