विदिशा, 21 अक्टूबर:
बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य पथ पर जान गंवाने वाले देश के 154 पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इनमें 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच शहीद हुए मध्य प्रदेश के 9 और अन्य राज्यों के 145 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
एसपी रोहित काशवानी ने शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। इस दौरान शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया, जबकि पुलिस डॉग स्क्वॉड ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसपी काशवानी ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में चीनी सेना से मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं की शहादत की याद में यह दिवस मनाया जाता है। विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि देश उन शहीदों को हमेशा याद रखता है जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए जान दी। आज देशवासी उन्हीं जवानों के त्याग और समर्पण की वजह से पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।






