Tuesday, October 20, 2026
24.9 C
Bhopal

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल:

​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए भोपाल के पिपलानी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और मतदाता सूची की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

​प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और मताधिकार की रक्षा के लिए संगठन का यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में धीरज वर्मा, अनिमेष गोल्डी, हर्ष पटेल, शिखर सिंह, निशांत ठाकुर, सुमित शर्मा, अनीश कुमार, प्रिंस द्विवेदी और अभिनव मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img