Monday, October 19, 2026
24 C
Bhopal

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय निवासियों को बड़ी सौगात मिली। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार के कान्हाकुंज में 5 करोड़ रुपए की लागत से बने 2.2 किलोमीटर लंबे नए फोरलेन (सीमेंट क्रांकीट सड़क) का लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और महिलाएं मौजूद रहीं।

​इस फोरलेन के बनने से आसपास की करीब 15 कॉलोनियों, मुखर्जी स्टेडियम, ई-लाइब्रेरी, श्री रामलीला मैदान, बंजारी सब्जी मंडी और साप्ताहिक हाट बाजार में आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा। इस मार्ग के शुरू होने से कोलार क्षेत्र की करीब 5 लाख की आबादी को आवागमन का एक नया और बेहतर विकल्प मिल गया है। साथ ही, सड़क के बीचोंबीच आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात के समय पूरी सड़क जगमगा उठी है।

​विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस मार्ग को आगे चलकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस रिंग रोड से जोड़ने की योजना है। इससे नीलबड़, रातीबड़, सीहोर, देवास, उज्जैन और इंदौर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। अब लोगों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। पिछले एक दशक में कोलार क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और बढ़ते यातायात को देखते हुए कान्हाकुंज फोरलेन इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Hot this week

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...

Topics

बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर निजी कॉलेज फैकल्टी और अन्य पर FIR दर्ज

भोपाल: ​राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img