Monday, October 19, 2026
31.2 C
Bhopal

बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर निजी कॉलेज फैकल्टी और अन्य पर FIR दर्ज

भोपाल:

​राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज में गरबा आयोजन के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कॉलेज की फैकल्टी और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज किया गया है।

​पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे भेल क्षेत्र के बजरंग दल विद्यार्थी प्रमुख पुष्पराज यादव अपने साथियों के साथ एक निजी कॉलेज में आयोजित गरबा कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम में कुछ युवकों के प्रवेश और फिल्मी गानों पर डांस किए जाने पर आपत्ति जताई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

लालघाटी के गोल्फ लिंक फेस-2 में धूमधाम से मनाया गया पहला गरबा महोत्सव

​भोपाल: ​गोल्फ लिंक फेस-2, लालघाटी परिसर में आयोजित प्रथम वर्ष...

ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग की लत और भारी कर्ज ने ली युवक की जान, घर से बुलाकर कुल्हाड़ी से काटा

​ग्वालियर: शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के केदारपुर छोटी...

Topics

लालघाटी के गोल्फ लिंक फेस-2 में धूमधाम से मनाया गया पहला गरबा महोत्सव

​भोपाल: ​गोल्फ लिंक फेस-2, लालघाटी परिसर में आयोजित प्रथम वर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img