Sunday, October 18, 2026
29.4 C
Bhopal

इंदौर के बाद भोपाल में भी सड़कों पर पंडालों से रास्ते बंद, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

​भोपाल।

इंदौर के गांधी नगर में बिना अनुमति पंडाल लगाने और रास्ता बाधित होने के मामले में हाई कोर्ट की सख्ती के बाद, अब भोपाल में भी इसी तरह के हालात सामने आए हैं। शहर के कई प्रमुख इलाकों में धार्मिक आयोजनों के नाम पर सड़क पर पंडाल लगा दिए गए हैं, जिससे रास्ते या तो आधे घिर गए हैं या पूरी तरह बंद हो गए हैं।

​इन इलाकों में हो रही है परेशानी

जिंसी, जहांगीराबाद, करोंद, सेमरा, अशोका गार्डन और तलैया समेत कई घनी आबादी वाले इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर पंडाल लगने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय रहवासियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

​प्रशासन के नियम बनाम हकीकत

इंदौर में जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान जब शासन ने माना कि पंडाल की कोई वैध अनुमति नहीं थी, तो हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

​वहीं, भोपाल में ट्रैफिक डीसीपी बसंत कौल का कहना है कि धार्मिक महोत्सव के उत्साह के बीच जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने अनुमति में साफ शर्तें रखी थीं। इसके तहत मार्ग अवरुद्ध न करने, आम जनता के पैदल निकलने और एम्बुलेंस जैसे आकस्मिक वाहनों के लिए जगह छोड़ना अनिवार्य किया गया था।

​बावजूद इसके, धरातल पर इन नियमों की कितनी पालना हो रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन कब सख्त कार्रवाई करेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। इंदौर के बाद अब भोपाल में भी यातायात और पंडाल व्यवस्था की निगरानी को लेकर प्रशासनिक हलकों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Hot this week

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...

Topics

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img