Sunday, October 18, 2026
29.4 C
Bhopal

निशातपुरा आरओबी निर्माण कंपनी की चोरी हुई बोलेरो जीआरपी ने जबलपुर से की बरामद, शातिर बदमाश पर 8 अपराध दर्ज

​भोपाल।

निशातपुरा आरओबी ब्रिज का निर्माण कर रही कंपनी की चोरी गई 7 लाख रुपए कीमत की बोलेरो कैंपर वाहन को जीआरपी भोपाल ने जबलपुर से बरामद कर लिया है। आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

​यह है पूरा मामला

जीआरपी पुलिस के अनुसार, एचएस इंजीनियर्स पुणे कंपनी निशातपुरा रेलवे आरओबी पर कंस्ट्रक्शन का काम कर रही है। कंपनी के सुपरवाइजर अजमेर सिंह राजपूत ने 10 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे कंपनी की बोलेरो कैंपर (क्रमांक MH12TV0625) साइट पर खड़ी की थी, जो सुबह गायब मिली। अज्ञात चोर गाड़ी चुराकर ले गया था।

​सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

घटना के बाद जीआरपी भोपाल की टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे और टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान अजय सिंह गौंड (निवासी ग्राम केवलारी भरदा, थाना बेलखेड़ा, जिला जबलपुर) के रूप में हुई।

​जबलपुर में छोड़ी गाड़ी

जीआरपी टीम जब आरोपी की धरपकड़ के लिए जबलपुर पहुँची, तो आरोपी गाड़ी छोड़कर गाँव में छिपते-छिपाते भाग निकला। पुलिस ने गवाहों के समक्ष बोलेरो जप्त कर ली है और भोपाल ले आई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अवैध शराब के धंधे के लिए गाड़ी चोरी कर ले गया था।

​आरोपी का आपराधिक इतिहास

फरार आरोपी अजय गौंड शातिर अपराधी है, जिस पर अकेले बेलखेड़ा थाने में हत्या का प्रयास, पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़, आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट और आबकारी अधिनियम जैसे करीब 8 गंभीर अपराध दर्ज हैं। जीआरपी टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। 

Hot this week

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...

Topics

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img