भोपाल:
गोल्फ लिंक फेस-2, लालघाटी परिसर में आयोजित प्रथम वर्ष का गरबा महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गरबा रातों के इस जश्न के साथ-साथ एक विशेष फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया, जहाँ रहवासियों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस सफल आयोजन ने कॉलोनी में आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया है।




