Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी के घर चोरी

भोपाल क्राइम ब्रांच के टीआई अशोक मरावी के सरकारी आवास में चोरी हो गई। एक लाख रुपए कैश, सोने की चेन और अंगूठी चोरी गई है। घटना बुधवार दोपहर की है।

पूरी वारदात को महज 5 मिनट में अंजाम दिया गया। अकेला बदमाश 12.22 बजे घर में दाखिल हुआ और 12.27 बजे सामान चोरी कर बाहर निकल गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आता-जाता दिखा है।हबीबगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोर ने रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है टीआई के घर एक डॉग भी है। उसे स्टोर रूम में बंद करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।

बेटे को स्कूल से घर छोड़ने आए टीआई, तब पत चला

हबीबगंज थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि घटना के समय अशोक मरावी क्राइम ब्रांच ऑफिस में थे। उनकी पत्नी किरण पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में पदस्थ हैं। वे सुबह ही पीटीआरआई स्थित कार्यालय निकल गई थीं। बेटा स्कूल गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। इस बीच बदमाश ने वारदात की। टीआई दोपहर में बेटे को स्कूल से घर छोड़ने आए, तब चोरी का पता चला।

रॉड से लॉक तोड़ा, सीसीटीवी में चेहरा नजर आया

बदमाश रॉड लेकर पहुंचा था। उसने इसी के जरिए दरवाजे पर ताला तोड़ने का प्रयास किया, तो कुंडी सहित लॉक बाहर आ गया। फुटेज में दिख रहे बदमाश की उम्र 35 से 40 साल के आसपास बताई जा रही है। फुटेज में उसका चेहरा नजर आया है। पुलिस की टीमें भागने वाला रूट को ट्रेस कर रही हैं। एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। हबीबगंज थाना सहित क्राइम ब्रांच की टीमें बदमाश की तलाश में लगी हुई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

6 नंबर के पास टीआई के जिस घर में चोरी हुई, वहां सरकारी आवास हैं। अधिकतर आवास में सरकारी अधिकारी रहते हैं। ऐसे इलाके में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है। चोर ने जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, पुलिस को शक है कि उसे पहले से पता था कि घर पर कोई नहीं है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img