Monday, September 7, 2026
28.1 C
Bhopal

स्कूल में डंडे लेकर घुसे बदमाश, छात्र और शिक्षकों को पीटा

गुनगा स्थित पीएमश्री स्कूल में दो छात्रों के बीच छोटी सी बात पर शुरू हुई बहस ने बड़ा रूप ले लिया। डंडे लेकर स्कूल में घुसे करीब 25 लोगों ने कक्षा 8वीं के छात्र को पीटा। जो भी बचाने आया, उससे भी मारपीट की गई। इससे स्कूल में भगदड़ मच गई। उस समय छमाही परीक्षा चल रही थी।

बदमाशों ने महिला प्राचार्य से भी अभद्रता की। शिक्षकों के साथ झूमाझटकी हुई। गुनगा थाना पुलिस ने प्राचार्य ऊषा नवोद्री की शिकायत पर 8वीं के एक छात्र के अलावा मुजाहिद खान, इमरान, पप्पू सहित 25 लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि घटनाक्रम शुक्रवार का है।

क्लास में प्रवेश के समय 8वीं के दो छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। एक छात्र बाहर चला गया। कुछ देर में उसके साथ दो दर्जन लोग स्कूल में घुस आए। जिसका विवाद हुआ था वह छात्र घबराकर स्टाफ रूम में घुस गया। आरोपी भी स्टाफ रूम में घुस गए। शिक्षकों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।

हमलावरों में शामिल था हत्या का आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने करीब 12 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक हत्या का आरोपी है। बताया जा रहा है कि छात्रों के इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। जिन दो छात्रों में विवाद हुआ। उनमें एक धर्म विशेष का छात्र था। उसी के परिवार वाले और रिश्तेदारों ने हमला किया।

Hot this week

हयात पैलेस होटल में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हंगामा, आईडी चेक करने को लेकर हुआ विवाद

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में...

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; मैनेजर और 7 ग्राहक गिरफ्तार

​ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में चल रहे अवैध धंधे...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img