Sunday, October 25, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला डॉक्टर के बाल खींचे

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में इमरजेंसी डिपार्टमेंट में नाइट ड्यूटी कर रहीं एक महिला डॉक्टर के साथ एक मरीज और उसके परिजनों ने अभद्रता की। मरीज ने महिला डॉक्टर के बाल खींचे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

घटना के बाद जूडा (जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन) ने अस्पताल प्रशासन से डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

जूडा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता ने कहा– अब अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मरीज के साथ केवल एक परिजन को ही अंदर आने की अनुमति दी जाए और महिला डॉक्टर के पास मरीज भेजने से पहले एक स्टाफ सदस्य को साथ भेजा जाए।

इस मामले में अस्पताल के डीन को पत्र भी लिखा है, और कहा है कि अस्पताल के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

महिला डॉक्टर के साथ हुई अभद्रता

जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर जब मरीजों के न होने पर टेबल पर सिर रखकर आराम कर रही थी, तभी एक बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त महिला मरीज आई और उसने डॉक्टर के बाल खींचने शुरू कर दिए। महिला डॉक्टर ने खुद को बचाते हुए दूर जाकर खड़ी हो गई, लेकिन मरीज के परिजन आकर डॉक्टर पर ही भड़क गए।

इस घटना के बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) ने इस घटना पर नाराजगी जताई है।

पहले भी हो चुकी है तोड़फोड़

इससे पहले भी जीएमसी परिसर में मेडिकल स्टूडेंट्स की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है। अज्ञात लोगों ने मेडिकल स्टूडेंट की गाड़ी की विंड शील्ड और विंडो के शीशे तोड़ दिए थे। अगले दिन सुबह गाड़ी में पत्थर मिले थे।

जूडा का कहना है कि जीएमसी के आसपास अंधेरा है, खासकर कमला नेहरू के पास जहां से डॉक्टर आते-जाते हैं, जिससे सुरक्षा खतरे में पड़ती है। जूडा ने प्रशासन से अपील की है कि इन अंधेरे स्थानों की रोशनी बढ़ाई जाए और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Hot this week

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img