Friday, October 23, 2026
25.5 C
Bhopal

भोपाल में बीच सड़क पर कैब ड्राइवर को पीटा

कोहेफिजा इलाके में स्थित हलालपुर बस स्टैंड के सामने कार सवार बदमाशों ने एक ओला ड्राइवर के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। उसकी कार में तोड़फोड़ भी कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।टीआई बृजेंद्र मर्सकोले के मुताबिक बुधवार की रात हलालपुर बस स्टैंड के सामने एक कार में सवार कुछ लोगों ने ओला कार को रोका और ड्राइवर को नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट की। फरियादी सौरभ रायकवार दानिश नगर का रहने वाला है। उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई।विवाद के कारण शासकीय मार्ग बाधित हुआ। लिहाजा शिकायत मिलने पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि वह कौन हैं और किस पॉलिटिकल पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Hot this week

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img