Sunday, August 30, 2026
23.1 C
Bhopal

नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक नवविवाहिता की शिकायत पर उसके पति और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने धमकाया कि अगर वह तलाक नहीं देगी तो उसे झूठे केस में फंसा देगे। आरोपियों ने महिला के चरित्र को लेकर भी कई तरह की बातें कही। प्रताड़ित होकर नवविवाहीता ने थाने में शिकायत की है।

एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया मकवाना निवासी हाईलिंक सिटी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति तुषार मकवाना और ससुर मनोज मकवाना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी 20 मई 2022 को हुई। परिवार ने हिंदू रीति रिवाज से एक दूसरी की शादी करवाई। दहेज में करीब 5 लाख नकदी और सोने चांदी के आभूषण वा गृहस्थी का सामान दिया गया। इसके बाद भी ससुराल वालों का लालच कम नही हुआ। वह छोटी मोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करने लगा। उन्हें टुकडों में पिता काफी रूपए दे चुके है। लेकिन उनकी मांग और बढ़ती जा रही है।

प्रिया मकवाना ने बताया कि आरोपी मारपीट करते हुए घर से भगाते है। झूठा केस लगाने की धमकी देते है। एक बार 9 जनवरी 2024 को घर से निकाल दिया था। पिता को कॉल कर कहा कि इसे ले जाओ हम बाद में लेने आ जाएंगे। लेकिन लेने नहीं आए। काफी बार पति से बात करने की कोशिश की। लेकिन पति और ससुर ने अपमानजनक बातें कही। समाज में बदनाम किया। चरित्र को लेकर बातें की।

7 अप्रैल को पति से सुलह के लिए मिली तो उन्होंने प्रताड़ित किया। फिर धमकाते हुए तलाक देने के लिए कही। इसके बाद पिता ने समझाया तो वह नहीं माने। प्रिया ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने दहेज का सामान भी रख लिया। वहीं तलाक का नोटिस पहुंचाने को लेकर धमका रहे है।

Hot this week

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

Topics

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img