Sunday, August 30, 2026
23.1 C
Bhopal

12वीं की स्टूडेंट से दुष्कर्म

ग्वालियर में पड़ोसी युवक ने आधी रात छत के रास्ते घर में घुस कर 12वीं की स्टूडेंट से रेप किया। युवक ने पीड़िता को बदनाम कर सगाई तुड़वाने की धमकी भी दी। घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया टांका में सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात 1 बजे की है।

वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। छात्रा के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो घटना का पता लगा। परिजन ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस उसे घर पहुंची, लेकिन वह फरार हो चुका था। पुलिस अब उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार घाटीगांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा परिजन के साथ मंगलवार सुबह थाने पहुंची। अपनी शिकायत में छात्रा ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने कमरे में सो रही थी। देर रात उसे लगा कि कोई उसके शरीर पर हाथ फेर रहा है। जब नींद खुली तो पड़ोस में रहने वाला विवेक उसके कमरे में था। छात्रा ने विरोध करना चाहा तो विवेक ने उसे धमकाया कि यदि उसने शोर मचाया तो वह उसे बदनाम कर देगा। छात्रा की हाल ही में सगाई हुई है। विवेक ने सगाई तुड़वाने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने छात्रा का एक हाथ से मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह छात्रा को धमकाते हुए भाग गया। छात्रा के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां कमरे में पहुंची। तब छात्रा ने मां को सारी बात बताई।

Hot this week

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

Topics

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img