Monday, June 15, 2026
31.4 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया:1.20 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 किलो से अधिक गांजा अलग-अलग पैकेट में बंधा मिला है। दोनों युवक कार से गांजा खपाने का काम करते थे। उनकी कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

जब्त माल की कीमत 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई को मुखबिर की सूचना पर अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपी बाय रोड ओडिशा से गांजा लाकर भोपाल में खपाने का काम करते थे।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रवाल होटल के पास टीआरपी गोविंदपुरा में कार क्रमांक CG04PN0205 खड़ी है। जिसमें सवार दो युवक गांजा तस्कर हैं और ग्राहक को डिलीवरी देने के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली।

पिछली और अगली सीट के नीचे 9 पैकेट मिले। सभी में गांजा रखा था। गांजे का कुल वजन करीब 11 किलो था। पूछताछ में आरोपियों ने बाय रोड ओडिशा से गांजा लाकर भोपाल में फुटकर में खपाने की बात स्वीकार की है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • प्रकाश महलदार पिता विकास महलदार (32) निवासी ग्राम 104 तहसील मलकानगिरी थाना वालीमेला ओडिशा छठवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह ड्राइवरी का काम करता है।
  • संजय विश्वाश पिता माखन विश्वाश (48) निवासी ग्राम 104 तहसील मलकानगिरी थाना वालीमेला ओडिशा सातवीं कक्षा तक पढ़ा है और ड्राइवरी करता है।

Hot this week

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

Topics

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके में एक...

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 23.84 लाख की धोखाधड़ी

​ग्वालियर। शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img