Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में चाऊमीन का ठेला लगाने वाला बन गया चोर

भोपाल में चाऊमीन का ठेला लगाने वाला महंगे शौक पूरे करने के लिए चोर बन गया। पुलिस ने उसके 4 और साथियों को भी पकड़ा है। यह चारों भी किसी न किसी कारोबार से जुड़े हैं, लेकिन जल्द पैसा कमाने की लालच और महंगे शौक पूरे करने के लिए गिरोह बनाकर चोरी करना शुरू कर दिया। आरोपी अयोध्या नगर में मिनाल गेट नंबर-2 के बाहर चाऊमीन का ठेला लगाता था।

अयोध्या नगर थाने की पुलिस ने पांचों को हरहेड़ी रोड से मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। इनके पास से पिस्टल, चाकू, छुरी, रॉड, टॉमी मिली है। निशानदेही पर 16 लाख रुपए का माल भी जब्त किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ अब तक 5 चोरियों का खुलासा किया है।

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि पांचों आरोपी दो बाइक पर वारदात की फिराक में घूम रहे थे, तभी पकड़े गए।

आरोपियों के कब्जे से ये मिला आरोपियों के कब्जे से 4 सोने के कंगन, सोने का बड़ा हार, सोने की 2 अंगुठी, सोने के 1 जोड़ी झुमके, सोने की 2 अंगुठी, सोने के 1 जोड़ी टॉप्स, चांदी की 1 जोड़ी पायल, चांदी की 1 बड़ी करदोनी, चांदी की 1 कटोरी व 1 चम्मच, चांदी की 5 जोड़ी पायल, चांदी की 1 बड़ी करदोनी, चांदी के 2 कड़े बच्चे के, चांदी की पायल 1 जोड़ी, चांदी के 6 कड़े बच्चे के, चांदी की 2 जोड़ी बड़ी पायल, चादीं की पायल 3 जोड़ी मिली हैं। इसके अलावा 3 बाइक (MP04QE 2539, MP04MH3388 और UP94AD1145) भी मिली हैं।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img