Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर चाकू से हमला

सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हुई। मामले में पुलिस छह घंटे के अंदर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

चाकू से हमला किया

बुधवार की शाम नीमटोन गांव निवासी बद्रीप्रसाद ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने भाई विष्णुप्रसाद और दामाद दीपक यादव के साथ घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही योगेश यादव, देव यादव और तुलाराम यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुसकर हमला कर दिया।

योगेश ने चाकू से विष्णुप्रसाद के सीने पर वार किया, जबकि देव यादव ने तलवार जैसी चीज से बद्रीप्रसाद के सिर पर हमला किया। बद्रीप्रसाद को भी चाकू से हाथ में चोट लगी। इस दौरान पार्वती बाई और मायाबाई भी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गईं और विष्णुप्रसाद की पत्नी सीता को चोट पहुंचाई। गंभीर रूप से घायल विष्णुप्रसाद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

5 आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने एसडीओपी बुदनी शशांक गुर्जर के नेतृत्व में टीम गठित की। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज वाडेकर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, तलवार और अन्य हथियार डुंगरिया व नीमटोन रोड के किनारे झाड़ियों से बरामद किए। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, परिवार और बंदर गंभीर रूप से घायल

​बैतूल:जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा घाट पर...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img