Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

चेक से ली 5.40 लाख की रिश्वत, 50 हजार कैश

मऊगंज में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट 5 लाख 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया है। खास बात ये है कि उसने 50 हजार रुपए कैश और 5 लाख 40 हजार रुपए का चेक लिया।

आरोपी अकाउंटेंट का नाम राजाराम गुप्ता है। उसने रिटायर्ड शिक्षक राम निहोर साकेत से एरियर्स और अर्जित अवकाश की राशि का भुगतान करने के लिए रिश्वत मांगी थी। उसे रकम लेकर अपने ही ऑफिस बुलाया था।

इसी दौरान रीवा से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने बुधवार शाम करीब 5 बजे उसे रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी अकाउंटेंट राजाराम गुप्ता मऊगंज स्थित सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में भी बतौर बाबू पदस्थ है।

30 हजार रुपए पहले भी ले चुका था आरोपी बाबू फरियादी रिटायर्ड शिक्षक राम निहोर साकेत ने रीवा के लोकायुक्त कार्यालय में अकाउंटेंट राजाराम गुप्ता के खिलाफ शिकायत की थी। फरियादी ने बताया था कि उसके एरियर्स एवं अर्जित अवकाश की राशि 12 लाख 70 हजार रुपए का भुगतान करने के लिए राजाराम गुप्ता ने 50 प्रतिशत राशि 6 लाख 20 हजार रुपए बतौर रिश्वत मांगी है। जमानत के तौर पर चेक व फोन-पे के माध्यम से दिए गए बैंक खाते में 25 हजार और 5 हजार रुपए लेने के बाद शेष राशि की मांग की जा रही थी।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, परिवार और बंदर गंभीर रूप से घायल

​बैतूल:जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा घाट पर...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img