Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

पानी की हौज में गिरने से बच्चे की मौत

इंदौर के आजाद नगर में दो साल के बच्चे का घर की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह घर के अंदर खेल रहा था। हौज का ढक्कन खुला होने के कारण वह उसमें गिर गया। करीब 5 मिनट तक जब बच्चा नजर नहीं आया, तो परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया। खोजते हुए, वे हौज के पास पहुंचे, जहां बच्चा पानी में गिरा हुआ मिला। उसके चाचा ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आजाद नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना देवनगर की है। यहां 2 वर्षीय गर्व, पुत्र गोविंद साहू, सोमवार रात पानी की हौज में डूब गया। परिवार ने बताया कि गर्व घर पर खेल रहा था, जब उसकी दादी किचन में काम करने चली गईं। इस दौरान गर्व सीढ़ियों के नीचे बनी हौज में जा गिरा। कुछ देर बाद उसके दादा पन्नालाल सीढ़ियों से नीचे आए, तो गर्व उन्हें नजर नहीं आया। खोजने पर वह हौज में पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गर्व के पिता एक फोटो कॉपी की दुकान पर काम करते हैं। गर्व उनका इकलौता बेटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि, घटना के समय मां किचन में थीं, जबकि पिता दुकान पर थे और दादा-दादी घर पर मौजूद थे।

प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की मौत

बाणगंगा इलाके में एक अन्य घटना में मनीष, पुत्र थॉमस निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी की सोमवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष रॉय बोट कंपनी में काम कर रहे थे, जहां अचानक गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img