Saturday, October 17, 2026
29.1 C
Bhopal

विदिशा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

▶ यातायात पुलिस विदिशा और जिला परिवहन विभाग के स्टाफ द्वारा शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद विदिशा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्रशांत चौबे, जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सिंह, के निर्देशन में आज दिनांक 7 जनवरी 2025 को यातायात पुलिस विदिशा और जिला परिवहन विभाग के स्टाफ द्वारा शास. महाविद्यालय शमशाबाद विदिशा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात पुलिस विदिशा द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व से अवगत कराना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करना था।
साथ ही, जिला परिवहन विभाग द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को समझाना एवं विद्यार्थियों का लर्निंग लाइसेंस बनाने से था।


इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस विदिशा के स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन, और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे विषय शामिल थे। यातायात पुलिस विदिशा के स्टाफ ने छात्र- छात्राओं को दुर्घटनाओं से बचने के लिए इन नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया।
इसके साथ ही, परिवहन विभाग ने ऑन-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया। भारी संख्या में छात्रों ने इस शिविर में भाग लिया एवं अपने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किए।


इस अभियान के माध्यम से भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस विदिशा और परिवहन विभाग ने यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी आयोजित किए जाएंगे।

Hot this week

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

Topics

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img