Thursday, May 14, 2026
31.1 C
Bhopal

प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण का मामला

कोलार निवासी प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम आरोपी पवन परिहार को कोलार पुलिस ने मिनाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पवन परिचितों से मिलने यहां आया हुआ था।

पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। शुरुआती पूछताछ में पवन ने बताया कि उसका और साथियों का प्रॉपर्टी डीलर नीतेश ठाकुर के साथ रुपयों का लेनदेन था। पवन इसके कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दे सका।

पुलिस अब इस अपहरण के मामले में शामिल मुख्य आरोपियों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक अपहरण में पवन उसका भाई पंकज, भांजा ओमकार राजावत, आकाश राजावत और आरक्षक हेमंत चौहान मुख्य आरोपी हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है।

बता दें, 28 अक्टूबर को प्रॉपर्टी डीलर नीतेश ठाकुर का मुरैना से अपहरण कर लिया गया था। इसकी साजिश भोपाल में रची गई। अपहरण के बाद कोलार में तीस लाख रुपए की फिरौती वसूली गई। इसके बाद दस करोड़ रुपए की मांग की गई।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img