Saturday, October 17, 2026
32.1 C
Bhopal

कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित:बिना नल कनेक्शन भेजा 45,239 रुपए का बिल, शिकायत पर सुनवाई नहीं‎

कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में मंगलवार को नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। लालघाटी गुफा मंदिर के पास रहने वाले चंदन सिंह विश्वकर्मा ने शिकायत की कि उन्होंने नल कनेक्शन नहीं लिया लेकिन नगर निगम ने उन्हें 45,239 रुपए का बिल भेज दिया है।

वार्ड क्रमांक 7, मकान नंबर 67 में रहने वाले विश्वकर्मा ने बताया कि वे नगर निगम के वार्ड कार्यालय से लेकर महापौर तक को शिकायत कर चुके, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि नगर निगम की जन सुनवाई में आवेदन देने पर भी किसी ने मौका मुआयना करना जरूरी नहीं समझा।

नगर निगम जोन 2 के सहायक यंत्री अमरीश सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, वे मौका मुआयना करेंगे। शिकायत सही पाई जाने पर बिल माफ करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजेंगे ।

इधर, आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय की जनसुनवाई में एक ही आवेदन आया। यहां कर्मचारी ने माना कि लंबे समय से लोग यहां जनसुनवाई में नहीं आ रहे हैं।

Hot this week

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

Topics

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img